झाझा. संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष निमयचंद्र मुखर्जी की अध्यक्षता में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई. बैठक में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदय शंकर झा ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर हमलोगों को काम करना है. इसके लिए घर-घर झंडा लेकर हम लोगों को अपनी बातें रखती है. ताकि हमारा संगठन और मजबूत हो सके. मौके पर योगेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र यादव, दिवाकर सिंह, सुभाष यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की चर्चा appeared first on Naya Vichar.
