Hot News

Prabhat Khabar Effect: मुर्दा को मिल रहे पेंशन पर लगी रोक, तीन साल से हर महीने क्रेडिट हो रहा था 400 रुपये

Naya Vichar Effect, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर: लगभग तीन साल पहले दिवंगत हो चुकी एक बुजुर्ग स्त्री के बैंक खाते में लगातार क्रेडिट हो रहे 400 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन को रोक दिया गया है. इसके बाद मृत स्त्री के शिकायतकर्ता पुत्र ने राहत की सांस ली है. उसने कहा कि मई महीने का पेंशन नहीं आया है. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे शिकायत के बाद अखबार में छपी समाचार के बाद नगर निगम कार्रवाई करते हुए पेंशन की राशि पर रोक लगा दिया है.

17,000 रुपये से अधिक की राशि हुई जमा, अब होगी वापसी

फरवरी 2022 में ही लाभार्थी बुजुर्ग स्त्री का निधन हो चुका था. स्त्री के पुत्र निरंजन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनकी मां के बैंक अकाउंट में उन्हीं का मोबाइल नंबर दर्ज था, जिसके कारण उन्हें अप्रैल महीने तक पेंशन क्रेडिट होने के मैसेज प्राप्त होते रहे. इस तरह मृतका के खाते में कुल 17,000 रुपये से अधिक की पेंशन राशि जमा हो चुकी है.

नगर निगम प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के ई-लाभार्थी पोर्टल पर मृत्यु प्रमाण पत्र और बुजुर्ग स्त्री के पुत्र द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पेंशन राशि को बैंक खाते में क्रेडिट होने से रोक दिया है. अब इस जमा राशि को प्रशासन के खाते में वापस करने के लिए बैंक को प्रक्रिया शुरू करनी होगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पूर्व महापौर ने उठाई आवाज, सिस्टम पर सवाल

यह मामला मुजफ्फरपुर के वार्ड नंबर 04 का है, जिसे पूर्व महापौर सुरेश कुमार ने उजागर किया था. उन्होंने इस घटना को नगर निगम की “घोर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता” करार दिया. सुरेश कुमार ने सवाल उठाया कि जहां एक ओर जीवित व्यक्ति पेंशन के लिए तरस रहे हैं, वहीं एक मृत स्त्री को लगातार पेंशन मिलती रही.

उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद नगर निगम का सिस्टम तीन साल तक इस गलती को क्यों नहीं पकड़ पाया. हालांकि, अख़बार में समाचार छपने के बाद नगर निगम ने इस त्रुटि को सुधार लिया है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प

The post Naya Vichar Effect: मुर्दा को मिल रहे पेंशन पर लगी रोक, तीन साल से हर महीने क्रेडिट हो रहा था 400 रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top