Hot News

प्रसव पीड़ा पर अस्पताल पहुंची महिला की मौत, गर्भ में दो बच्चों ने भी तोड़ा दम, बेहोशी की दवा अधिक देने का आरोप

Death of mother and 2-newborn in Patna : पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान एक स्त्री और उसके गर्भ में पल रहे दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ अजीत कुमार, थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाकर शांत कराया.

एफएसएल की टीम ने भी जांच की

मृतका की पहचान राजीव नगर निवासी बिट्टू सिंह की 25 वर्षीय पत्नी अनु सिंह के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जबकि एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है.

बच्चों की मौत की जानकारी के बाद भी नहीं किया रेफर

मृतका के परिजनों के अनुसार अनु सिंह का पिछले करीब आठ महीने से इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया के दौरान अनु को बेहोशी की दवा की अधिक मात्रा दी गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. परिजनों का दावा है कि अनु के गर्भ में दो शिशु थे और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. आरोप है कि बच्चों की मौत की जानकारी होने के बाद भी चिकित्सक ने अनु को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर नहीं किया.

अस्पताल में हंगामा, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

स्त्री और दोनों बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल के चिकित्सक और कई कर्मियों के वहां से चले जाने की बात सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके.

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल में स्त्री और दो बच्चों की मौत हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

The post प्रसव पीड़ा पर अस्पताल पहुंची स्त्री की मौत, गर्भ में दो बच्चों ने भी तोड़ा दम, बेहोशी की दवा अधिक देने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top