Hot News

Saran News : ब्यूटी पार्लर संचालिका को लेकर फरार हुआ निजी स्कूल का शिक्षक, प्राथमिकी दर्ज

तरैया. थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह में संचालित एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका निजी विद्यालय के एक शिक्षक के साथ फरार हो गयी है. इस मामले में स्त्री के पति ने तरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ निवासी दिनेश सिंह ने अपनी पत्नी के गायब होने को लेकर रिपोर्ट दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अपने मायके में रहकर भलुआ शंकरडीह में ब्यूटी पार्लर चलाती थी. वह 29 मई को पार्लर का सामान खरीदने के लिए छपरा गयी थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी. जब वह देर रात तक वापस नहीं आयी तो दिनेश सिंह ने खोजबीन शुरू की. उन्होंने अपने ससुर के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर तलाश की, जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनका बच्चा जिस निजी विद्यालय में पढ़ता था, उसी विद्यालय के शिक्षक चंदन कुमार तिवारी, जो कि बक्सर जिले के डुमरांव स्थित सुमित्रा कॉलेज रोड का निवासी है, ने उनकी पत्नी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है. पीड़ित पति का आरोप है कि शिक्षक ने पहले से योजना बनाकर उनकी पत्नी का अपहरण किया है. इस संबंध में तरैया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Saran News : ब्यूटी पार्लर संचालिका को लेकर फरार हुआ निजी स्कूल का शिक्षक, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top