Dhanbad News : मंगलवार रात को सिक्स लेन पर राजगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के समीप घटित सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने करीब पचास हजार रुपए मूल्य की मछली लूट ली. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से मछली लेकर पटना बिहार जा रही एक पिकअप वैन एक अज्ञात वाहन से टकरा गया. वाहनों की टक्कर से मछलियां उछलकर सड़क पर गिर गयीं. सुरक्षा के अभाव में ग्रामीण उस पर टूट पड़े व सड़क पर गिरी मछलियों के साथ वाहन पर लदे मछलियों को भू लूट ली. बताया जाता है कि राजगंज पुलिस की गश्ती पार्टी करीब आधे घंटे बाद पहुंची, तब-तक अवसरवादियों का काम हो चुका था. चालक शेख अली ने बताया कि पीछे से आ रहे वाहन की गलती से यह घटना घटी है. घटना में करीब पचास हजार रुपए मूल्य की मछलियों की हानि हुई है. बाद में पीछे से आ रही मछली लदे वाहन में बची मछलियों को लादकर बचाया गया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News : राजगंज : मछली लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त, मछलियां लूट ले गये ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

