Hot News

राजकीय मां बाला त्रिपुर सुंदरी महोत्सव आज से शुरू

लखीसराय.

जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित कॉलेज घाट बड़हिया में गुरुवार को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार प्रशासन द्वारा राजकीय मां बाला त्रिपुर सुंदरी महोत्सव 2025 का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बुधवार को डीडीसी सुमित कुमार व एसडीओ प्रभाकर कुमार ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी व एसडीओ ने उन्होंने आयोजन स्थल की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और बिजली की सुविधा आदि का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाय. डीडीसी ने बताया कि यह महोत्सव लोक संस्कृति, जनपरंपराओं और धार्मिक आस्था का एक अनूठा संगम होगा, जिसमें प्रदेश और स्थानीय कलाकारों की सशक्त भागीदारी रहेगी.

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विशेष आयोजन

महोत्सव का आयोजन एक अत्यंत पवित्र अवसर गंगा दशहरा पर हो रहा है, जो गंगा नदी की उत्पत्ति और पावनता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन गंगा में स्नान एवं पूजा से विशेष पुण्य की प्राप्ति मानी जाती है. इसी अवसर को और अधिक भव्य बनाने के लिए गंगा तट पर विशाल गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा.

सांस्कृतिक संध्या में दिखेगा लोककला का वैभव

महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, संगीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. यह आयोजन बिहार की लोक संस्कृति, कला और आध्यात्मिक परंपराओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ जनमानस को एकजुट करने का माध्यम बनेगा. जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों, कला प्रेमियों तथा पर्यटकों से इस सांस्कृतिक पर्व में भाग लेने की अपील की है.यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक अनुभव का अवसर है, बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना से जुड़ने का भी आमंत्रण है.

केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

आयोजित महोत्सव में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार प्रशासन के डिप्टी सीएम सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा व जदयू एमएलसी नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

निरीक्षण के दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) रवि कुमार आर्य, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर परिषद के कर्मी एवं क्षेत्र के बीएलओ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post राजकीय मां बाला त्रिपुर सुंदरी महोत्सव आज से शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top