Hot News

पीडीएस लाभुक मोबाइल से चेक कर सकते है, किस माह का कितना मिला अनाज

मोतिहारी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सदर प्रखंड के करीब 62 हजार राशन कार्डधारियों को उचित मूल्य पर अनाज उपल्बध कराया जा रहा है. अब मई 2025 से राशन कार्डधारी एक साथ दो माह का राशन उठा रहे है. इसके लिए लाभुक को पीओएस मशीन पर दो बार अंगूठा लगाना होगा. हालांकि कई बार तकनीकी कारणों से अंगूठा एक बार में नहीं लगता है, जिससे लाभुकों के बीच भ्रम की स्थिती बन जाती है कि कही उनका राशन दो से अधिक बार तो नहीं उठ गया. डीलरों के प्रति भी शक की स्थिती उपत्पन्न होती है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कृष्णकांत कुमार ने बताया कि अब हर लाभुक अपने मोबाइल फोन से खुद यह जानकारी देख सकता है कि कब और कितना अनाज मिला है. जैसे ही थंब इंप्रेशन मशीन पर दर्ज होता है. बिहार प्रशासन की वेबसाइट पर तुरंत अपडेट हो जाती है. गौरतलब है कि कुछ दिनों से पीडीएस के अनाज वितरण में धांधली की शिकायते मिल रही है. ऐसे में यह व्यवस्था सिस्टम को और पारदर्शी बनायेगी और लोग अपने हक का अनाज ले सकेंगे.

लाभुकों के लिए जागरूकता है जरूरी

पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने को दिशा में यह कदम काफी महत्वपूर्ण और भरोसेमंद है. इससे लाभुक बिना किसी संदेह के जान सकेंगे कि उनका कितना राशन मिला है और कब. साथ ही डीलरों पर लगने वाले अनावश्यक संदेह की स्थिती भी कम होगी.

ऐसे देखे मोबाइल से राशन विवरण

अपने मोबाइल के किसी ब्राउजर(गूगल क्रोम आदि) पर जाएं. वेबसाइट खोले https://epos.bihar.gov.in/ होम पेज पर रिपोर्ट में जाकर आरसी डिटेल्स पर क्लिक करे. महीने और वर्ष चूने फिर राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और सबमिट करे. स्क्रीन पर राशन उठाव की पूरी जानकारी खुल जाएगी. जिसमें तिथि आधार सिडिंग, जनवितरण प्रणाली दुकान संख्या आदि है. यहां बता दे कि अगर किसी का राशन कार्ड नंबर 21 अंकों का है, तो सर्च करते समय केवल 20 अंक दर्ज करें(नौवा अंक छोड़ दे). यह समस्या सिर्फ 21 अंको वाली राशन कार्ड में आती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पीडीएस लाभुक मोबाइल से चेक कर सकते है, किस माह का कितना मिला अनाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top