Hot News

मोहनबागान के सचिव पद के लिए सृजय ने दाखिल किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष दत्ता का नाम लगभग तय

संवाददाता, कोलकाता

प्रतिष्ठित मोहनबागान क्लब के चुनाव को लेकर पिछले कई हफ्तों से चला आ रहा गहमागहमी भरा माहौल सोमवार को शांत हो गया. सचिव पद के लिए सृंजय बसु ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे उनका सचिव बनना तय माना जा रहा है. वहीं, क्लब के अध्यक्ष पद के लिए देवाशीष दत्ता का नाम लगभग तय है. हालांकि उन्होंने अभी नामांकन दाखिल नहीं किया है. सोमवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था. बताया जा रहा है कि क्लब के दोनों प्रमुख खेमों के बीच आपसी समझौता हो गया है. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए क्लब परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. क्लब के नियमों के अनुसार अध्यक्ष का सीधे चुनाव नहीं होता है. यदि सृंजय बसु सचिव पद पर निर्वाचित होते हैं, तो उनके नेतृत्व में एक कार्यकारी समिति का गठन किया जायेगा और यही समिति नये अध्यक्ष का चुनाव करेगी.

22 पदों के लिए नामांकन दाखिल : सोमवार को कुल 22 पदों के लिए सदस्यों ने नामांकन दाखिल किये. नामांकन पत्रों की जांच 10 और 11 जून को होगी. यदि कोई उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहता है, तो वह 12 और 13 जून को कर सकता है. सोमवार को जिन प्रमुख पदों के लिए नामांकन भरे गये, वे इस प्रकार हैं- सचिव : सृंजय बसु, सह-सचिव : सत्यजीत चट्टोपाध्याय, कोषाध्यक्ष : संदीपन बंद्योपाध्याय, आर्थिक सचिव : सुरजीत बसु, मैदान सचिव : शाश्वत बसु, फुटबॉल सचिव: सपन बंद्योपाध्याय, क्रिकेट सचिव: सम्राट भौमिक, हॉकी सचिव : श्यामल मित्रा, टेनिस सचिव : सिद्धार्थ राय, युवा फुटबॉल सचिव : शिल्टन पाल. इसके अलावा, कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर मुकुल सिन्हा, सोहिनी मित्रा चौबे, सोमेश्वर बागुई, काशीनाथ दास, देवप्रसाद मुखोपाध्याय, सुदीप्त घोष, देवज्योति बसु, रंजन बसु, पार्थ जीत दास, संजय मजूमदार और अनुपम साहू ने भी नामांकन जमा किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मोहनबागान के सचिव पद के लिए सृजय ने दाखिल किया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top