Hot News

Tiger vs Pathaan: सलमान-शाहरुख की ‘टाइगर वर्सेज पठान’ नहीं बनेगी? ये फिल्म बनी रास्ते का कांटा

Tiger vs Pathaan: बॉलीवुड के दो मेगा सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का सपना देख रहे फैंस को इस वक्त थोड़ा झटका लग सकता. क्योंकि यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ फिलहाल होल्ड पर डाल दी गई है. दरअसल, ‘पठान’ की धमाकेदार सफलता और ‘टाइगर 3’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा ने स्पाई यूनिवर्स को नई दिशा देने का निर्णय लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लगता है कि अब इन फिल्मों की कहानियों में दोहराव महसूस होने लगा है. इसलिए ‘टाइगर वर्सेज पठान’ जैसे मेगा प्रोजेक्ट को नया विजन और फ्रेश अप्रोच के साथ पेश करने के लिए समय लिया जा रहा है.

क्यों होल्ड पर गई ‘टाइगर वर्सेस पठान’?

‘टाइगर 3’ की उम्मीद से कम परफॉर्मेंस के बाद मेकर्स स्पाई यूनिवर्स में बदलाव लाना चाहते हैं. पहले फिल्म को 2026 में शूट और 2027 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी टाइमलाइन टाल दी गई है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले थे, जिन्होंने ‘पठान’ को डायरेक्ट किया था. अब इस समय यशराज फिल्म्स ने अपना ध्यान ‘धूम 4’ पर शिफ्ट कर दिया है. इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर का नाम भी चर्चा में है. वहीं, अयान मुखर्जी को फिल्म का डायरेक्शन सौंपे जाने की समाचारें हैं.

स्पाई यूनिवर्स में आगे क्या?

वाईआरएफ अब ‘पठान 2’ और ‘वॉर 2’ पर काम कर रहा है. ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने होंगे. यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.

हालानकी, ‘टाइगर वर्सेस पठान’ को लेकर कोई अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि यह मेगा क्लैश भविष्य में जरूर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 53: ‘हाउसफुल 5’ से नहीं डरी ‘केसरी 2’, 53वें कर डाला कलेक्शन

The post Tiger vs Pathaan: सलमान-शाहरुख की ‘टाइगर वर्सेज पठान’ नहीं बनेगी? ये फिल्म बनी रास्ते का कांटा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top