Hot News

IGNOU Admission 2025: इग्नू में जुलाई सेशन के लिए एडमिशन शुरू, देखें पूरी प्रक्रिया

IGNOU Admission 2025 in Hindi: अगर आप घर बैठे पढ़ाई करना चाहते हैं तो IGNOU आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब छात्र 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यहां आप IGNOU Admission 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी देखें.

कौन कर सकता है आवेदन? (IGNOU Admission 2025)

IGNOU में UG (स्नातक), PG (स्नातकोत्तर), PhD और International Online Programmes (IOP) के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस बार हिंदुस्तान के साथ-साथ विदेशी छात्र (SAARC, Non-SAARC, NRI आदि) भी इसमें भाग ले सकते हैं.

क्या हैं स्टडी के ऑप्शन? (IGNOU Admission 2025)

छात्रों को दो तरह के विकल्प मिल रहे हैं:

  • ऑनलाइन मोड (Online Learning)
  • ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL)
  • आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से कोर्स चुन सकते हैं.

कैसे भरें IGNOU का Admission फॉर्म? (IGNOU Admission 2025)

  • सबसे पहले IGNOU की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Admission July 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब “Click here for new registration” चुनें और बेसिक जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और पूरा एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
  • कोर्स के अनुसार फीस ऑनलाइन जमा करें और प्रिंट आउट ले लें.

IGNOU ने दिया विदड्रॉ का ऑप्शन (IGNOU Admission 2025)

अगर किसी कारणवश आप एडमिशन के बाद कोर्स करना नहीं चाहते, तो IGNOU ने विदड्रॉ (Withdraw) सुविधा भी दी है. हालांकि, निर्धारित समय में आवेदन वापस लेने पर कुछ फीस काटी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar BEd Entrance Exam Result 2025 OUT: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें- SSC GD Result 2025 OUT Soon: एसएससी जीडी रिजल्ट ssc.gov.in पर, Cutoff चेक करने के स्टेप्स यहां

यह भी पढ़ें- NVS Recruitment 2024 Answer Key OUT: एनवीएस नॉन टीचिंग की आंसर की जारी, इस Direct Link से देखें

The post IGNOU Admission 2025: इग्नू में जुलाई सेशन के लिए एडमिशन शुरू, देखें पूरी प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top