Hot News

Rashtriya lok Morcha: संगठन के विस्तार में जुटी पार्टी

Rashtriya lok Morcha: अखिल हिंदुस्तानीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. यह मिलन समारोह नयी दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माननीय उपेंद्र कुशवाहा स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया. 

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जायसवाल और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “राजीव  जैसे अनुभवी सामाजिक नेता के आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी. उनके साथ आने से न केवल बिहार, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी की विचारधारा को मजबूती मिलेगी. हमें विश्वास है कि उनका अनुभव पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा.

लोक मोर्चा के विचार और सिद्धांत हर वर्ग के उत्थान के लिए

राजीव जायसवाल ने कहा, “यह हमारे समाज के लिए एक नई शुरुआत है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विचार, नीति और सिद्धांत समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरणादायक हैं. हम न केवल अपने समाज की भलाई के लिए काम करेंगे, बल्कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने में भी पूरा सहयोग करेंगे.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास की भावना के साथ कार्य करना है. इस समारोह में देश भर से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे.

The post Rashtriya lok Morcha: संगठन के विस्तार में जुटी पार्टी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top