Hot News

नीतीश कुमार के बेटे को इस सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर, नालंदा के सांसद बोले- निशांत की जीत होगी पक्की…

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए, ऐसी इच्छा एक और जदयू नेता ने जतायी है. नालंदा से जदयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार चाहते हैं कि निशांत इस बार बिहार चुनाव लड़ें. नालंदा के सांसद ने अपनी ही संसदीय क्षेत्र की एक सीट को निशांत के लिए सही बताया और दावा किया कि अगर निशांत यहां से चुनाव लड़ेंगे तो वो जीत दिलाकर उन्हें भेजेंगे.

निशांत को नालंदा से चुनाव लड़ना चाहिए- जदयू सांसद बोले

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में ये तमाम बातें कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता के बीच यह चर्चा है कि निशांत को चुनाव लड़ना चाहिए. नेतृत्व में आकर आगे बढ़ना चाहिए. सांसद ने कहा कि जनता की मांग का मैं समर्थन करता हूं.

ALSO READ: Video: ’78 के लालू और 77 साल के मंगनीलाल…’ जदयू ने वीडियो के जरिए राजद नेतृत्व पर बोला हमला

सांसद बोले- निशांत में पार्टी संभालने की भी क्षमता

जदयू सांसद ने कहा कि नालंदा के लोग यह कहते हैं कि नीतीश कुमार के पुत्र को नेतृत्व में लाएं. मैं भी युवाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाना चाहता हूं. जदयू पार्टी की कमान थामने के सवाल पर सांसद ने कहा कि निशांत में वह क्षमता है. कम बोलना और केवल बात का जवाब देना उन्हें आता है.

सांसद ने की निशांत की तारीफ

जदयू सांसद ने कहा कि लोगों का आदर करना निशांत जानते हैं. जो अन्य नेताओं के बच्चों में नहीं होता है लेकिन वो मैनें निशांत में देखा है. कम बोलना, बड़ों का आदर करना और उन्हें प्रणाम करना निशांत का स्वभाव है.

निशांत के लिए नालंदा की इस सीट का ऑफर

निशांत को कहां से चुनाव लड़ना चाहिए. इस सवाल का जवाब देते हुए जदयू सांसद ने कहा कि जिस सीट पर कहा जाएगा हम वहां चुनाव जिताने हाजिर हो जाएंगे. लेकिन मैं इस्लामपुर सीट पर चाहूंगा कि यहां से निशांत चुनाव लड़े. यह सीट खाली भी है. अगर इस्लामपुर से निशांत चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें जिताकर भेजेंगे.

निशांत को लेकर छिड़ती रहती है चर्चा

बता दें कि निशांत कुमार के चुनाव लड़ने को लेकर तरह-तरह की चर्चा आए दिन होती रहती है लेकिन निशांत कुमार ने कभी इसपर सहमति अबतक नहीं जतायी है. तेजस्वी यादव ने भी निशांत को नेतृत्व में आने की सलाह दी है.

The post नीतीश कुमार के बेटे को इस सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर, नालंदा के सांसद बोले- निशांत की जीत होगी पक्की… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top