Purulia Road Accident : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह पुरुलिया-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर हुई. बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास हुई इस दुर्घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि कार में सवार नौ लोग पुरुलिया की ओर से झारखंड की ओर जा रहे थे. कार की टक्कर बरमपुर की ओर से आ रहे ट्रक से हो गई. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया.
The post Purulia Road Accident : पुरुलिया जिले में भीषण सड़क दुर्घटना, झारखंड आ रहे 9 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.