Hot News

Gulab Jamun Recipe: आलू से सिर्फ नमकीन डिश नहीं, अब बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन

Gulab Jamun Recipe: आज तक आपने आलू से बनी कई नमकीन रेसिपी बनाई और खाई होंगी, जैसे आलू के पराठे, चाट, टिक्की या सब्जी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आलू से एक लाजवाब मिठाई बन सकती हैं? जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक खास रेसिपी, आलू के गुलाब जामुन. ये मिठाई ना सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में इतनी स्वादिष्ट है कि एक बार चखने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं इस लेख में घर पर आलू के गुलाब जामुन बनाने के बारे में. 

गुलाब जामुन की सामग्री 

  • उबले हुए आलू – 2 (मध्यम आकार)
  • मावा (खोया) – आधा कप (वैकल्पिक)
  • मैदा – 2-3 चम्मच 
  • सूजी – 2 चम्मच (कुरकुरा पन के लिए)
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • तेल – तलने के लिए
  • चीनी – 2 कप
  • पानी – आधा कप
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • केसर के धागे – 4-5 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

यह भी पढ़ें: Chicken Salad Recipe: डाइट में लाएं स्वाद, फिट रहने के लिए बनाएं हेल्दी चिकन सलाद

गुलाब जामुन की विधि 

  • सबसे पहले एक पैन में पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. 
  • जब चीनी घुल जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें. 
  • इसे 6-7 मिनट तक उबालें जब तक चाशनी न बन जाए और गैस बंद कर दें. 
  • अब उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें, फिर उसमें मावा, मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा डालें. 
  • सभी चीजों को मिलाकर नरम आटा गूंध लें. आटे को 10 मिनट ढककर रख दें. 
  • अब छोटे-छोटे इससे गोले बना लें. फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करें. 
  • अब बने हुए जामुन को सुनहरा होने तक धीरे-धीरे तलें. 
  • तले हुए गुलाब जामुन को गरम चाशनी में 1-2 घंटे के लिए भिगो दें. 
  • तैयार हुए गुलाब जामुन को गरम या ठंडे परोसें, सजाने के लिए इसके ऊपर से पिस्ता-बादाम डालें. 

यह भी पढ़ें: Sattu Recipe: बाजार से नहीं, अब घर आसानी से बनाएं शुद्ध चना सत्तू 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

The post Gulab Jamun Recipe: आलू से सिर्फ नमकीन डिश नहीं, अब बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top