Buxar News: नगर थाना इलाके के सारीमपुर घाट पर रविवार सुबह एक स्त्री ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी. घटना रविवार सुबह 5:45 बजे की है. स्त्री के गंगा में छलांग लगाते ही आसपास मौजूद नाविकों ने तुरंत गंगा में कूदकर उसकी जान बचाई. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्त्री को सदर अस्पताल लेकर गई. वहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई.
घाट पर पहुंचते ही कूदी स्त्री
इसकी जानकारी नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि स्त्री की पहचान शहर के मेनरोड तुरहाटोली निवासी सोनी कुमारी (25) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि स्त्री सुबह 5:45 बजे सारीमपुर घाट पहुंची और तुरंत उसने गंगा में छलांग लगा दी.
नाविकों ने तुरंत किया रेस्क्यू
हालांकि उस दौरान वहां मौजूद नाविक तुरंत ही स्त्री को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े. उन लोगों ने कुछ ही देर में स्त्री को बाहर निकाल लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की गश्ती गाड़ी पहुंची और स्त्री को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के बाद स्त्री की जान बच गई. अब पुलिस उससे पूछताछ कर आत्महत्या के प्रयास का कारण जानने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर जंक्शन क्षेत्र में जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, IIT पटना के साथ रेलवे ने बनाई विशेष योजना
The post Buxar News: अचानक गंगा में कूदी स्त्री, नाविकों ने दिखाई बहादुरी और फिर… appeared first on Naya Vichar.
