Hot News

छत पर सो रही महिला की धारदार हथियार से गला रेत’कर ह’त्या

नया विचार न्यूज़ ताजपुर /समस्तीपुरसमस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र में घर की छत पर सो रही स्त्री की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर का निर्मम हत्या की गई है । वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई । घटना ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी वार्ड 12 की है जहां घर के छत पर सो रही स्त्री की गला रेतकर हत्या की गई है ।वही शक के आधार पर पुलिस ने चचेरे देवर विनोद राय को हिरासत में लिया है और पति के मोबाइल को भी जप्त कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।मृतक स्त्री की पहचान भिंडी वार्ड 12 निवासी उदय कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई । मृतका के पति उदय कुमार का बताना है कि हम दोनों छत पर 11:00 बजे तक मोबाइल में सिनेमा देख रहे थे उसके बाद हम नीचे सोने के लिए चले गए । सुबह 5:00 बजे मेरी मां ने देखा कि उसकी गला रेत कर हत्या की गई है जिसकी जानकारी मुझे दी गई । मुझे शंका है कि विनोद राय मेरे चचेरे भाई के द्वारा ही गला काटी गई है क्योंकि उनसे तीन से चार महीने पूर्व बाउंड्री वॉल करने को लेकर विवाद हुआ था । यही वजह है कि उसने ही हमारी पत्नी की गला रेत कर हत्या की है ।क्योंकि उनके घर से छत पर आने का रास्ता भी है । जमीनी विवाद को लेकर थाने पर भी गया था लेकिन एक हजार लेने के बावजूद भी एफआईआर दर्ज नहीं किया । मेरी शादी 2018 में हुई थी जिसे दो शिशु भी हैं हम कारपेंटर का काम करते हैं । इस संबंध में सदर एसडीपीओ संजय पांडे का बताना है कि पुलिस को एक सूचना मिली थी की छत पर एक सोई हुई स्त्री को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई एफएसएल और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंची है । शव को देखा गया है अनुसंधान शुरू की गई है ।पुलिस ने मृतका के परिवार से बातचीत की गई है ।पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है ।जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।फिलहाल शव को पोस्मार्टम के लिए लाया गया है ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top