Hot News

Hair Fall Tips: क्या आप भी झड़ते बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Hair Fall Tips: आजकल बिजी लाइफस्टाइल, खराब खानपान, प्रदूषण और तनाव के कारण हेयर फॉल की समस्या काफी ज्यादा हो रही है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ स्त्रीएं बल्कि, पुरुष भी हेयर फॉल की समस्या से बहुत परेशान हैं. बालों के लिए सबसे जरूरी है पोषण और विटामिन जो उन्हें स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं. स्वस्थ, घने और लम्बे बालों के लिए आपको हेल्दी डाइट लेना चाहिए. आपको ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपको भरपूर पोषण और विटामिन मिले ताकि आपके बाल, त्वचा और स्वास्थ्य ठीक रहे. तो चलिए जानते हैं कि, ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन करने से आपके बाल घने, लम्बे और स्वस्थ रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Health Tips: जानलेवा हो सकती है ब्रेन हेमरेज की समस्या, जानिए कारण और बचाव के तरीके

यह भी पढ़ें- Morning Tips: सुबह उठते ही अपना लेंगे ये 5 आदतें, तो कंप्यूटर की तरह दिमाग करेगा काम

आंवला

आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत घना और लम्बा बनाता है. इसके नियमित उपयोग से हेयर फॉल, डैंड्रफ और सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं. आप आंवले का जूस या आंवले का पाउडर उपयोग कर सकते हैं.

मेथी

मेथी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. मेथी को लगाने से बोलों के जड़े मजबूत होती हैं. मेथी को लगाने के लिए आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें, सुबह इसका पेस्ट बनाकर 30-40 मिनट तक लगाएं रहें और फिर ठंडे पानी से धो लें.

करी पत्ता

करी पत्ता बालों के लिए सबसे फायदेमंद होता है. यह बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन से भरपूर होता है. करी पत्ता बालों को झड़ने को रोकता है साथ ही घना और लम्बा बनाने में मदद करता है. करी पत्ता में अमीनो एसिड पाया जाता है जो बालों के जड़ों को मजबूत करता है. इसे आप भोजन में शामिल कर सकते हैं या फिर करी पत्ता का पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं.

अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. यह जड़ो में सुखापन और टूटने कि समस्या को कम करतें हैं साथी ही बालों को मजबूत भी बनाते हैं. आप अलसी के बीज को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं या स्मूदी बनाकर पी सकते हैं.

डेयरी उत्पाद

दूध, दही, पनीर आदि डेयरी उत्पाद पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें कैल्शियम और बायोटिन पाया जाता है, जो बालों के सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. इन्हें अपने दैनिक भोजन में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा.

इनपुट- आस्था सिंह राजपूत

यह भी पढ़ें- Health Tips: दिमाग को तेज करने के लिए 5 खास फूड्स, जानें क्या खाने से बढ़ेगी आपकी याददाश्त

The post Hair Fall Tips: क्या आप भी झड़ते बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top