Hot News

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं दुर्गापूजा : थानाध्यक्ष

सिमराहा. सिमराहा थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रेम कुमार हिंदुस्तानी ने की. बैठक विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे. शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से पूजा में विधि व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सभी से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी सद्भाव का संदेश देता है. पर्व को सब मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ मनाएं. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा व विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रतिमा विसर्जन में प्रशासन द्वारा तय किए गए तिथि, समय व रूट का पूर्णतः पालन होना चाहिए. पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य है. दुर्गा पूजा पंडाल में विवादित गाना, नारा, स्लोगन, कार्टून आदि का प्रयोग नहीं हो. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. मौके पर एएसआइ पारसनाथ, अमरनाथ झा, मुखिया प्रतिनिधि मो कमालुद्दीन, आफताब आलम, ब्रह्मानंद मंडल, अरविंद विश्वास, सनोज झा, मुनीम अख्तर, अखिलेश यादव, चंदन यादव, सरपंच नन्हे हाजी, तनवीर आलम, नागेश्वर मंडल, पवन कुमार मंडल, सुनील पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं दुर्गापूजा : थानाध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top