नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | प्रखंड क्षेत्र के गंगसारा गांव में शनिवार शाम भाजपा नेता सह उपमुखिया संतोष साह की माता के निधन पर विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।
विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के लोगों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रकृति का नियम है। जो व्यक्ति इस धरती पर आया है, उसे एक दिन यहां से जाना ही पड़ता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।इस दौरान सानू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।