Hot News

वंदे भारत एक्सप्रेस से जीआरपी ने 80 लाख का गांजा पकड़ा

बंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन को सुरक्षा की दृष्टिकोण से किया गया है मॉडिफाइ ट्रेन के मुख्य गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा यात्रियों कीगतिविधियों को कर लेता है रिकॉर्ड कटिहार कटिहार जीआरपी ने वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन से तीन ट्रॉली व सात बैग से कुल 162 किलो गांजा छापेमारी कर बरामद कर ली. गांजा की बाजार कीमत तकरीबन 80 लाख रुपया आंकी जा रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल सीमा से सटे कटिहार रेल पुलिस अलर्ट मोड में है. ट्रेनों एवं प्लेटफाॅर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जांच अभियान के दाैरान ही सोमवार की सुबह एनजेपी से पटना जा रही वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार प्लेटफाॅर्म पर पहुंची. ट्रेन के रुकते ही भारी संख्या में रेल पुलिस की टीम ट्रेन कोच में प्रवेश कर तलाशी शुरू कर दी. ट्रेन की एग्जीक्यूटिव क्लास की बोगी के लगेज में तीन ट्रॉली बैग व सात बैग रखे गये थे. जब जीआरपी ने वहां बैठे यात्रियों से उस बैग के संबंध में पूछताछ की तो वहां मौजूद यात्रियों ने उन लोगों के सामान होने से इनकार कर दिया. जीआरपी को संदेह होेन पर लगेज कैरियर से बैग को उतार कर उसकी तलाशी ली तो सभी बैग में गांजा भरा मिला. गांजा मिलते ही जीआरपी ने जब्त कर लिया. बता दें कि बंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन को सुरक्षा की दृष्टिकोण से मॉडिफाइ किया गया है. ट्रेन के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जो ट्रेन में सवार होने वाले हर एक रेल यात्री की सभी गतिविधि सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो जाता है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन से कुल 162 किलो गांजा लावारिस स्थिति में बरामद किया गया है. नारकोटिक्स विभाग की ओर से जारी मूल्य के आधार पर बरामद गांजा की कीमत 8086230 रुपए आंकी जा रही है. रेल थाना पुलिस मामले में कांड दर्ज कर ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरा को लेकर एनजेपी संपर्क कर फुटेज के आधार पर आरोपित तस्कर को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी. एके अकेला, डीएसपी रेल पुलिस, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस से जीआरपी ने 80 लाख का गांजा पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top