Hot News

पहले बने ‘भैया’ फिर बन गए ‘सैयां’, स्काउट-लव विवाद के बीच याद आए वो कपल्स, जिन्होंने ‘बहन’ बोलकर लड़ाया इश्क

सुबह के ठीक 9:30 बज रहे थे. जैसे ही मैंने ऑफिस पहुंचकर अपनी चेयर पर बैठकर इंस्टाग्राम स्क्रॉल करना शुरू किया, मेरी फीड पर बिग बॉस की एक रील सामने आकर रुक गई. क्लिप में स्काउट ओपी और यंग आराम से बैठकर गपशप कर रहे थे. बातों-बातों में स्काउट बोले कि उनकी ‘बहन जैसी’ लव गिल की तरफ एक नया कनेक्शन बन रहा है.

साजिद खान और जैकलीन फर्नांडीज

साल 2008-09 की बात है, जब जैकलीन बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं और साजिद अपनी फिल्म ‘हाउसफुल’ की तैयारी में थे. एक इवेंट में जब मीडिया ने दोनों की बॉन्डिंग पर सवाल किया, तो साजिद ने बड़े फख्र से सीना तानकर कहा था, “अरे, जैकलीन तो मेरी छोटी बहन जैसी है. मैं उसे एक बड़े भाई और गार्जियन की तरह प्रोटेक्ट और गाइड करता हूं.”

लेकिन शायद वो गाइडेंस इतनी गहरी हो गई कि कुछ ही महीनों में ये ‘भाई-बहन’ वाला प्यार डेटिंग में बदल गया. दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और गलियारों में तो शादी तक के चर्चे उड़ने लगे थे.

जय भानुशाली और माही विज

रोहन मेहरा और कांची सिंह

सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहन मेहरा (नक्श) और कांची सिंह (गायू) कजिन भाई-बहन के किरदार में नजर आते थे. सीरियल में रक्षाबंधन के लंबे-चौड़े सीन शूट होते थे, जहां कांची बाकायदा रोहन की कलाई पर राखी बांधती नजर आती थीं. लेकिन ऑन-स्क्रीन ‘भैया’ बोलते-बोलते ऑफ-स्क्रीन कब दोनों के दिल मिल गए, सेट के क्रू को भी बाद में पता चला. बाद में जब रोहन बिग बॉस के घर में पहुंचे, तब उन्होंने पूरी दुनिया के सामने कुबूल किया कि जिसे दर्शक उनकी रील ‘बहन’ समझते रहे, वो असल जिंदगी में उनकी हमसफर हैं.

नीरज मालवीय और चारू असोपा

अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी

‘स्प्लिट्सविला’ फेम एक्टर अभिषेक मलिक की कहानी तो बिल्कुल फिल्मी है. अपनी शादी के बाद अभिषेक ने खुद बताया था कि जब वह पहली बार दिल्ली की फैशन स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी से मिले, तो वह थोड़ा फ्लर्ट करने के मूड में थे. सुहानी को उनका यह अंदाज रास नहीं आया और उन्होंने तुरंत झाड़ते हुए कहा था, “ज्यादा हीरो मत बनो, अगली बार मिले तो हाथ में राखी बांध दूंगी!”

अभिषेक ने इस ‘राखी’ की धमकी को एक चुनौती की तरह लिया. उन्होंने सुहानी का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी और आखिरकार वही सुहानी जो राखी की धमकी दे रही थीं, साल 2021 में अभिषेक की दुल्हन बन गईं.

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़

‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की कहानी भी कुछ ऐसी ही उधेड़बुन से गुजरी थी. जब दोनों का नाम पहली बार मीडिया में साथ जोड़ा गया, तो उस वक्त दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. उन्होंने शुरुआती इंटरव्यूज में इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि शोएब उनके लिए सिर्फ को-स्टार नहीं, बल्कि एक पारिवारिक और ‘भाई जैसे मददगार दोस्त’ हैं जो बुरे वक्त में उनका साथ दे रहे हैं. लेकिन वक्त के साथ यह सहारा अटूट प्यार में बदल गया. 2018 में दोनों ने निकाह किया और आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं.

बिग बॉस के घर में लोग भले ही तंज कसते रहें या रिश्तों पर ‘बहन’ का ठप्पा लगाकर सेफ गेम स्पोर्ट्सने की कोशिश करें, लेकिन असल जिंदगी गवाह है कि दिल की अदालत में दुनिया का कोई भी टैग ज्यादा दिन नहीं टिकता. जब प्यार होना होता है, तो ‘भैया’ को ‘सैयां’ बनते देर नहीं लगती.

The post पहले बने ‘भैया’ फिर बन गए ‘सैयां’, स्काउट-लव विवाद के बीच याद आए वो कपल्स, जिन्होंने ‘बहन’ बोलकर लड़ाया इश्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top