Kesar Peda Recipe: त्योहारों का मौसम हो या कोई खास मौका मीठे के बिना हर सेलिब्रेशन अधूरा लगता है. दिवाली के त्योहार पर भी कई तरह की मिठाइयों को तैयार किया जाता है. मिठाई से त्त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है. इस दिवाली आप भी घर पर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो आप केसर पेड़ा को बना सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को ये मिठाई पसंद आएगी. तो आइए जानते हैं कैसे आप केसर पेड़ा की मिठाई को बना सकते हैं.
केसर पेड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मावा- एक कप
- पिसी चीनी- स्वादानुसार
- केसर के धागे- एक चुटकीभर
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- पिस्ता- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
- बादाम- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
- काजू- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
- घी- 2-3 बड़े चम्मच
- दूध- आधा कप
केसर पेड़ा बनाने की विधि क्या है?
- केसर पेड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन को गर्म करें. पैन में एक चम्मच घी को डालें और फिर मावा को डालकर धीमी आंच पर भूनें. आप इसे लगातार चलाते रहें नहीं तो ये जल सकता है.
- जब मावा का रंग थोड़ा गहरा हो जाए तो आप इसमें पिसी हुई चीनी को तैयार कर लें. इसे भी अच्छे से मिक्स कर दें. आप एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा गर्म दूध लें और इसमें आप केसर के धागे को डाल दें. इस केसर वाले दूध को आप पैन में डालें और लगातार चालते रहें. इसमें इलायची पाउडर, एक चम्मच कटे हुए पिस्ता, काजू और बादाम को डालकर अच्छे से मिक्स करें.
इस मिश्रण को तब तक चलाते रहें जबतक ये हाथों से गूंथने लायक बन जाए. - अब आप गैस को बंद कर दें. इसे हल्का ठंडा होने दें. अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर पेड़े का आकार दें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम लगाकर सजाएं.
क्या केसर पेड़ा बिना मावा के बनाया जा सकता है?
केसर पेड़ा को आप दूध पाउडर का इस्तेमाल करके भी घर पर बनाया जा सकता है
क्या पेड़ा एयरटाइट बॉक्स में रखा जा सकता है?
पेड़ा को एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में स्टोर करें. इससे यह लंबे समय तक फ्रेश रहेगा.
क्या केसर पेड़ा ठंडा होने पर सख्त हो जाता है?
हां फ्रिज में रखने से यह थोड़ा सख्त हो सकता है. आप खाने से पहले थोड़ी देर बाहर निकाल लें.
The post Kesar Peda Recipe: दिवाली पर बनाएं मीठे में कुछ स्पेशल, तैयार करें केसर पेड़ा appeared first on Naya Vichar.

