ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है. मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे! हमारी नौसैनिक नाकेबंदी को हर कोई स्टील की दीवार कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता.” ट्रंप ने अपने संदेश का अंत “Praise be to Allah लिखकर किया. उन्होंने लिखा, “ईरान के पास केवल फर्जी समाचारें और 300% मुद्रास्फीति है, जो लगातार बदतर हो रही है. ईरान केवल बातें करता है, कार्रवाई नहीं करता. अब वह मध्य पूर्व का दबंग नहीं रहा.”
ईरान ने होर्मुज बंद करने की दी है धमकी
तेहरान ने बार-बार चेतावनी दी थी कि यदि ईरान पर बाहरी दबाव जारी रहा तो वह होर्मुज स्ट्रेट से व्यापार को प्रतिबंधित कर सकता है. जवाब में, वाशिंगटन ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी बड़ी नौसैनिक उपस्थिति तैनात कर दी है और कहा है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है.
कूटनीतिक बातचीत के बीच बढ़ा तनाव
डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय आया है जब वाशिंगटन और तेहरान के प्रतिनिधि अप्रत्यक्ष कूटनीतिक बातचीत में शामिल हैं, ताकि होर्मुज संकट को कम किया जा सके और सामान्य समुद्री आवाजाही फिर से शुरू हो सके. तेहरान ने अमेरिका द्वारा 28 फरवरी को शुरू किए गए युद्ध और आर्थिक प्रतिबंधों से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है, जिसे ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया है. इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी भी दी है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप तीसरी बार बन सकते हैं राष्ट्रपति? जानिए क्या है सबसे बड़ी बाधा
The post डोनाल्ड ट्रंप का दावा, होर्मुज में अमेरिकी नौसेना ने खड़ी की स्टील की दीवार; कहा- तेहरान कुछ नहीं कर सकता appeared first on Naya Vichar.
