Hot News

Chaibasa News : तीन माह का राशन बकाया, लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

चाईबासा. तांतनगर प्रखंड के अंगरडीहा गांव में जागृति स्त्री स्वयं सहायता समूह की ओर से बड़ा दड़मा गांव के राशन कार्ड धारकों को पिछले तीन माह से राशन वितरण नहीं किये जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर ने जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के राशन की आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे ग्रामीणों को खाद्यान्न की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. लाभुकों ने एमओ से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि बकाया राशन तत्काल उपलब्ध करायी जाए और अक्तूबर माह का राशन भी बिना देरी के वितरित किया जाए. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जागृति स्त्री स्वयं सहायता समूह के वितरक हर लाभुक से 2 किलो तक अनाज की कटौती करते हैं तथा राशन वितरण के बाद रसीद भी नहीं दी जाती है, जिससे पारदर्शिता की कमी दिख रही है.

अक्तूबर का राशन दो दिन के भीतर मिलेगा : एमओ

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि तकनीकी समस्याओं के समाधान के बाद अक्तूबर माह का राशन दो दिनों के भीतर वितरण शुरू कर दिया जायेगा. साथ ही, तीन माह का बकाया राशन भी जल्द ही लाभुकों को उपलब्ध कराया जायेगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो और सभी लाभुकों को उचित राशन मिले. मौके पर शत्रुघ्न कुंकल, सिदिऊ पूर्ति, सिदिऊ बढ़ाय, दिशु बढ़ाये, माती कुई, देवीलाल बेहरा, बुधन सिंह सिरका, मानसिंह बढ़ाये, सदानंद सिरका, पीतांबर गोप, शंभू गोप, बुधराम गोप, बाहदुला पूर्ति समेत काफी संख्या में स्त्री व पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Chaibasa News : तीन माह का राशन बकाया, लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top