Hot News

तीन मंजिला मकान से कूद कर दी जान, इलाके में मातम पसरा

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल सकी मांकोलाघाट में मां-बेटे की मौत से मातम हल्दिया. कोलाघाट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. बेटे की अचानक मौत का सदमा सह न पाने पर मां द्वारा अपने ही घर की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर लेने की घटना प्रकाश में आयी है. मां और बेटे की मौत से पूरे इलाके में शोक है. घटना कोलाघाट बीट हाउस थाना क्षेत्र के राइन गांव की है. मृत शुभाद्री वैद्य (21) कॉलेज का छात्र था. शुक्रवार दोपहर शुभाद्री अचानक घर में गिर पड़ा था. परिजन उसे तुरंत कोलाघाट के पाइकपाड़ा ब्लॉक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत सेरेब्रल हार्ट अटैक से हुई. शुभाद्री के पिता रमेश वैद्य पूर्व मेदिनीपुर जिले के डिस्ट्रिक्ट एनफोर्समेंट ब्रांच (डीइबी) में कार्यरत हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ताम्रलिप्त मेडिकल कॉलेज भेज दिया था. शनिवार रात शुभाद्री का शव जब घर लाया गया, तो बेटे का चेहरा देखते ही मां मानसी वैद्य (जिला स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी) गहरे सदमे में चली गयीं. कुछ ही देर बाद सबकी नजरों से बचकर उन्होंने अपने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल मानसी को तुरंत मेचेदा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. एक ही परिवार में बेटे के बाद मां की इस तरह की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसी का अपने बेटे से बेहद लगाव था. वह शुभाद्री की मौत का सदमा सह नहीं पायीं और आत्महत्या कर ली. शनिवार रात बेटे का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि रविवार को मां का पोस्टमॉर्टम ताम्रलिप्त मेडिकल कॉलेज में किया गया. कोलाघाट पुलिस ने दोनों मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है. इलाके में मातम पसरा हुआ है. हर कोई इस घटना से स्तब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तीन मंजिला मकान से कूद कर दी जान, इलाके में मातम पसरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top