Hot News

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

राघोपुर. राघोपुर प्रखंड अंतर्गत रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जफराबाद डीह दियारा गंगा नदी किनारे अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई. मृत्यु युवक अपने ससुराल सुकुमारपुर गांव में साली की शादी समारोह से पूर्व पूजा मटकोर में शामिल होकर घर लौट रहा था. इसी दौरान हादसे में मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन एवं रुस्तमपुर थाना की पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर श्यामचंद निवासी दीनानाथ राय का 25 वर्षीय पुत्र विपत राय रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुमारपुर गांव निवासी छोटन राय के यहां अपने ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे. विपत राय की साली की शादी समारोह को लेकर पूजा मटकोर का आयोजन किया गया था. पूजा मटकोर में शामिल होने के बाद वह रात्रि में अपने घर के लिए निकले थे. रास्ते में ट्रैक्टर मिला, उस पर चढ़कर वह अपने घर आने लगे. इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि विपत राय की साली की शादी शनिवार को होने वाली थी. बीते शुक्रवार को मढवा मटकोर हल्दी पुजा समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल गये थे. शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे पूजा समारोह में शामिल होने के बाद वह अपने घर के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर पर चढ गये. विपत राय तीन भाई में छोटे थे, उनका तीन बेटी एवं एक बेटा है. घटना की सूचना पर रुस्तमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top