Hot News

भगवान श्रीराम की बारात का ब्रह्मवाना में हुआ भव्य स्वागत 

बारात पहुंची ऐतिहासिक बृजेश्वर धाम 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के विवाहोत्सव , विवाह पंचमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के तत्वावधान में प्रखंड के ऐतिहासिक बृजेश्वर धाम में भगवान श्रीराम जानकी विवाह उत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण मिश्र सत्य के संरक्षण में आयोजित श्रीराम जानकी विवाह उत्सव समारोह में संपूर्ण जिले के श्रद्धालु उमड़ पड़े। जिले के समर्था कल्याणपुर राम जानकी ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। ऐतिहासिक राम जानकी ठाकुरबारी नरघोघी के महंत आचार्य शिवराम दास के नेतृत्व में रामचरितमानस प्रचार महासंघ के जिला कार्यालय अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार झा द्वारा राजा दशरथ बनकर , अपने साथ राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सहित चारों भाइयों के रूप में दूल्हों के साथ बारात लेकर चले। दलसिंहसराय होते हुए भगवान श्रीराम की बारात मुसरीघरारी पहुंची । मुसरीघरारी में राजा जनक के रूप में अपने शब्द समाज के साथ रामचरितमानस प्रचार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण मिश्र ने श्री राम बारात की अगवानी की। सैकड़ो श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान राम और जानकी के जयकारों के साथ बारात का भव्य स्वागत किया गया। वहां से बारात गंगापुर से लाटबसेपुरा एवं मोरवा के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम में पूजा –अर्चना करने पहुंची। खुदनेश्वर धाम में न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा के द्वारा राजा दशरथ और राजा जनक सहित भगवान श्रीराम की बारात का जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बाबा खुदनेश्वर एवं श्री राम जानकी सहित चारों भाइयों की पूजा अर्चना करने के बाद,मंगलवार की देर शाम विवाह स्थल ऐतिहासिक बृजेश्वर धाम पहुंची। ऐतिहासिक बृजेश्वर धाम में देर रात तक श्रीराम विवाहोत्सव मनाया जाएगा। विवाह समारोह में जिले भर के हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर चर्चित लोक गायकों

के द्वारा एक से एक भगवान श्री राम और माता जानकी के विवाह संबंधित गीतों के साथ श्री राम विवाह समारोह संपन्न किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष राम लगन सिंह, रामचरितमानस प्रचार संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रकांत झा, डॉ. मित्र कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार सिंह, दीपक कुमार झा, सतीश कुमार झा, कृष्ण मोहन मिश्र,विभूतिनाथ झा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता राम विवाह उत्सव समारोह संपन्न कराने में पूरी सक्रियता से लगे हुए हैं। संपूर्ण क्षेत्र भगवान राम, माता जानकी की जय, जय जय सियाराम एवं बजरंगबली की जय के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top