Hot News

युवती से हैवानियत में क्रूरता की हद, रेप का वीडियो बना ऐंठे लाखों, किया वायरल

आसनसोल.

आसनसोल स्त्री थाना में रेप का ऐसा मामला दर्ज हुआ, जिसकी शिकायत देखते ही अधिकारी भी हैरत में आ गये और बीएनएस की धारा 64 (दुष्कर्म) के साथ 64(एम) भी जोड़ी गयी. यह धारा 64 (एम) तब जुड़ती है, जब दुष्कर्म के दौरान स्त्री को गंभीर शारीरिक क्षति, अंगभंग, विद्रूपता या जीवन के लिए खतरा पैदा करने जैसी अत्यधिक क्रूरता का मामला सामने आता है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पूरी कहानी बयां की है. जिसके आधार पर आरोपी पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) जिला के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल बस्ती इलाके का निवासी निखिल कुमार और जमशेदपुर बारीडीह इलाके की निवासी सुमन कौर के खिलाफ आसनसोल स्त्री थाना में बीएनएस की धारा 115(2)/117(2)/109/64/64(एम)/71/126(2)/303/319(2)/308(2)/76/77/35/61(2) और द इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजि एक्ट 2000 की धारा 66(इ)/67 व 67(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेप के किसी मामले में पहली बार इतनी धाराएं लगी है. शिकायत के आधार पर सारी धाराएं लगी है. पुलिस मामले की जांच शुरू की है.

क्या है पूरा मामला

आसनसोल सृष्टिनगर इलाके में स्थित सेंट्रम मॉल के एक काउंटर में सिटी कम्पेनसेटोरी अलाउंस (सीसीए) पद की कर्मचारी (युवती) के साथ इंटग्राम पर आरोपी निखिल कुमार की दोस्ती हुई और उसने शादी का प्रस्ताव भी दिया. जिसके बाद दोस्ती और मजबूत हुई. पीड़िता ने बताया कि निखिल ने उसे दुर्गापुर के एक होटल में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया. दुष्कर्म का उसने पूरा वीडियो भी बनाया. जिसके बाद से वीडियो वायरल करने की धमकी पर पैसे की 50 हजार रुपये की मांग की और पैसे लेकर होटल में बुलाया, जहां पुनः जबरन दुष्कर्म किया. कुछ दिनों बाद यही वीडियो उसे दूसरी आरोपी सुमन कौर ने भेजा और वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की,।जिसका भुगतान उसने किया. फिर दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे तीन लाख रुपये लेकर जमशेदपुर के एक होटल में बुलाया. जहां दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया. निखिल ने सुमन के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया, आरोप के अनुसार अप्राकृतिक यौन संबंध भी जबरन बनाया. एक पाइप से पीटा गया और वही पाइप उसके योनि में घुसेड़ दिया गया. जिसके बाद वह बेहोश हो गयी.

आरोप है कि बेहोशी के हालत में उसे दोनों ने जमशेदपुर स्टेशन पर छोड़ दिया. जहां से वह आसनसोल पहुंची और अस्पताल में दाखिल हुई. यहां से उसे प्रशासनी अस्पताल में भेजा गया. जहां उसे पुलिस की मदद के लिए कहा गया. उसने बताया कि जमशेदपुर के गोलमुरी थाना में एक शिकायत पहले दर्ज की गयी है. जिसके बाद ही निखिल ने युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post युवती से हैवानियत में क्रूरता की हद, रेप का वीडियो बना ऐंठे लाखों, किया वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top