Hot News

सेमीफाइनल में जीत दर्ज के बाद मुंगेर टीम का शाहाबाद से होगा फाइनल मुकाबला

बरियारपुर

प्रखंड के खड़िया गांव में आयोजित केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को मुंगेर बनाम बंगाली टोला स्पोर्ट्सा गया. मुकाबले में मुंगेर ने बंगाली टोला को 122 रनों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब फाइनल में मुंगेर टीम का मुकाबला शाहाबाद की टीम से आगामी 28 दिसंबर को होगा.

मुंगेर टीम के कप्तान शिव कुमार ने टॉस जीतकर बंगाली टोला के कप्तान गुड्डू को पहले क्षेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने 15.1 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें गोलू ने 30 गेंद पर 9 छक्का, 8 चौका की मदद से 91 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. इसमें उनका हैट्रिक छक्का भी शामिल है. वहीं साहिल ने 13 गेंद पर चार छक्का, दो चौका की मदद से 35 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाली टोला की टीम विशाल स्कोर के दबाव में 10.1 ओवर में 84 रन पर ही ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से अमृत ने 10 गेंद पर दो चौका व दो छक्का की मदद से 20 रन बनाया. जबकि विरोधी टीम के गेंदबाज साहिल ने 2 ओवर में 11 रन कर तीन विकेट चटकाये. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए गोलू को मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. मौके पर अंपायर सचिन, शमी प्रभात मोनु, कॉमेंटेटर सीप्पु, स्कोरर विशाल, रीशुराज, पुनित, सेतु, अंकित, शिवम, चंदन, नीतिश सहित सैकड़ों स्पोर्ट्सप्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सेमीफाइनल में जीत दर्ज के बाद मुंगेर टीम का शाहाबाद से होगा फाइनल मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top