Delhi CNG Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर ट्रक का गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. पुलिस के मुताबिक, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले सभी फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी बताए जा रहे हैं.
विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
पुलिस ने बताया कि हादसा CNG स्टेशन पर हुआ हुआ, जहां ट्रक का गैस सिलेंडर फट गया. विस्फोट तब हुआ जब ट्रक सीएनजी री-फीलिंग करा रहा था. समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है.
Also read : हिंदुस्तान ने फिलिस्तीन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, वेस्ट बैंक में नए अस्पताल का काम जल्द होगा शुरू
The post दिल्ली के CNG स्टेशन में जोरदार धमाका, ट्रक का गैस सिलेंडर फटा; 3 की मौत appeared first on Naya Vichar.

