Hot News

कड़ाके की ठंड और पछुआ हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित

चौक चौराहे पर अलाव के सहारे चल रहा है जीवन पौआखाली पूरे जिले में कड़ाके की ठंड और पछुआ हवाओं के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है. वहीं पौआखाली नगर बाजार में भी सर्द से लोग परेशान हैं. ठंड का असर ऐसा है कि ऊनी कपड़े, जैकेट, शॉल आदि भी लोगों को ठंड से राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रहे है. लिहाजा लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापने को मजबूर है. नगर में नगर प्रशासन के द्वारा चौक चौराहों पर अलाव का इंतजाम किया गया है. हालांकि अलाव की व्यवस्था को बढ़ाने की मांग हो रही है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि और उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू और अबू नसर आलम नगर वासियों को ठंड से राहत दिलाने हेतु समय समय पर अलाव व्यवस्था करवा रहे है. हनुमान मंदिर चौक में पूर्व जिप सदस्य प्रत्याशी रहे संजय साह के द्वारा भी अलाव की व्यवस्था कराई गई थी. इधर नगर बाजार के मुख्य चौराहों और दुकानों के बाहर भी दुकानदारों के द्वारा लकड़ियां और आसपास बिखड़े पड़े कागज प्लास्टिक अन्य कचरों को इकट्ठा कर उन्हे जलाकर हाथ पांव सेंकते नजर आ रहे है. दूसरी ओर इस कड़ाके की ठंड से सुबह की विजीविलीटी कम हो गई है. खासकर एनएच 327 ई पर घने कोहरे के कारण वाहनों को परिचालन में दिक्कत हो रही है. जदयू नेता मनोज साह, संजय साह, मनमोहन साह, सूरज साह आदि ने कहा है कि इसबार ठंड काफी पड़ने लगी है. पछुआ हवा कनकनी ठिठुरन को बढ़ा दिया है. बाजार में भ्रमण करने वाले राहगीरों दुकानदारों के लिए सुबह और शाम को अलाव काफी जरूरी हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कड़ाके की ठंड और पछुआ हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top