Hot News

Video: ‘मेरी बेटी-पत्नी मर गयी..बेटे को ढूंढ रहे’, नयी दिल्ली स्टेशन भगदड़ में उजड़ा बिहार लौट रहा परिवार

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात करीब 10 बजे अचानक भगदड़ मच गयी और इस भगदड़ में रौंदे जाने से दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में बिहार के भी कई लोग शामिल हैं. इस हादसे में अपनों को खोने वालों ने दर्द बयां किया है. कुछ लोग अपने परिजन को खोज रहे हैं. बिहार के नवादा के रहने वाले एक शख्स की पत्नी और बेटी इस हादसे में जान गंवा गयी. जबकि वो अपने बेटे को स्टेशन पर खोज रहा है.

बिहार के युवक की पत्नी और बेटी की मौत

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो खुद को बिहार का रहने वाला बता रहा है. नवादा का निवासी खुद को बता रहे राजकुमार मांझी का कहना है कि परिवार के चार लोग नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन आए थे और वो अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे.

ALSO READ: Video: ‘मेरी देवरानी मर गयी…’ बिहार की स्त्री बता रही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की आंखों देखी

भगदड़ के बारे में बताया

राजकुमार मांझी ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ काफी ज्यादा थी. इस दौरान वो टिकट लेकर जब प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ा तो करीब आधा घंटा का समय उसे 16 नंबर प्लेटफॉर्म तक जाने में लग गया. इस दौरान भगदड़ मची और उसकी पत्नी और बेटी इस भगदड़ का शिकार बन गयी. दोनों की मौत का दावा राजकुमार मांझी कर रहे हैं.

बेटे को ढूंढ रहे

राजकुमार मांझी ने कहा कि भगदड़ में उसके बेटे की जान बच गयी है. वो फंसा हुआ था लेकिन उसे किसी ने बचा लिया. लेकिन वो लापता है और अपने बेटे को वो खोज रहा है.

The post Video: ‘मेरी बेटी-पत्नी मर गयी..बेटे को ढूंढ रहे’, नयी दिल्ली स्टेशन भगदड़ में उजड़ा बिहार लौट रहा परिवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top