Hot News

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव: सड़क निर्माण साइट पर तीन राउंड फायरिंग, वाहनों में लगाई आग; गार्ड को लगी गोली

अमित कुमार राज की रिपोर्ट

कुड़ू (लोहरदगा): लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुवाटोली स्थित बाइपास सड़क निर्माण साइट पर गुरुवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की. गोलीबारी में साइट की सुरक्षा में तैनात गार्ड शशिभूषण लकड़ा के हाथ में गोली लग गई. जिन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.

बाइक से पहुंचे थे दो हथियारबंद अपराधी

जानकारी के अनुसार, देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो हथियारबंद अपराधी महुवाटोली स्थित निर्माण साइट पर पहुंचे. साइट पर पहुंचते ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया. इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सुरक्षा गार्ड शशिभूषण लकड़ा घायल हो गए. अचानक हुई गोलीबारी से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग

गोलीबारी के बाद वाहनों में लगाई आग

गोलीबारी के बाद अपराधियों ने निर्मा

ये भी पढ़ें- खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर को बरही में JMM का धरना

एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी समेत पुलिस के कई अधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया. पुलिस आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. तकनीकी माध्यमों से भी सुराग जुटाये जा रहे हैं.

लेवी या विकास कार्य बाधित करने की आशंका

घटना के पीछे अपराधियों की मंशा को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर विकास कार्य को बाधित करने, निर्माण कंपनी से लेवी मांगने अथवा इलाके में भय का माहौल कायम करने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, घटना का वास्तविक कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर सड़क निर्माण साइट पर हुई गोलीबारी और आगजनी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं. घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

रांची में चल रहा घायल गार्ड का इलाज

घायल गार्ड शशिभूषण लकड़ा का रांची में इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- सौंदा डी में आधी रात दो हाथियों का उत्पात, दुकान का शटर तोड़ा; ग्रामीणों में दहशत

The post लोहरदगा में अपराधियों का तांडव: सड़क निर्माण साइट पर तीन राउंड फायरिंग, वाहनों में लगाई आग; गार्ड को लगी गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top