Hot News

Video: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बिहारियों का दर्द सुनिए, किसी ने मां तो किसी ने बेटी-पत्नी को खोया

New Delhi Railway Station : नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात करीब 10 बजे भगदड़ मची और दर्जन भर से अधिक लोगों की इस हादसे में मौत हो गयी. मरने वालों में बिहार के भी कई यात्री शामिल हैं. उनके परिजन अस्पताल में चित्कार पार रहे हैं. दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई इस भगदड़ में किस तरह पलक झपकते ही उन्होंने अपने परिवार के लोगों को खो दिया, उसके बारे में बताया है. किसी ने इस हादसे में अपनी मां को खोया तो किसी ने पत्नी और बेटी को खो दिया.

भगदड़ के बारे में पीड़ितों ने बताया

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बारे में बिहार के रहने वाले एक युवक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आदमी के ऊपर आदमी चढ़ रहे थे. जो दबे हुए थे उसके ऊपर भी लोग चढ़ रहे थे. मेरी मामी को भी अस्पताल लाया गया है. वहीं बिहार के छपरा निवासी युवक ने बताया कि अपने परिवार के कई लोगों के साथ वह अपने घर बिहार लौट रहा था. इस हादसे में उसकी मां की मौत हो गयी.

ALSO READ: Video: ‘मेरी बेटी-पत्नी मर गयी..बेटे को ढूंढ रहे’, नयी दिल्ली स्टेशन भगदड़ में उजड़ा बिहार लौट रहा परिवार

पत्नी और बेटी को खोने का दर्द

बिहार के नवादा निवासी राजकुमार मांझी ने कहा कि वो अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. सभी घर जा रहे थे. टिकट लेकर वो बढ़े लेकिन भीड़ काफी थी. भगदड़ में पत्नी शांति देवी और बेटी पूजा की मौत हो गयी. बेटी की उम्र काफी कम है. इस भगदड़ में उसका बेटा लापता है. राजकुमार का कहना है कि उसके बेटे की मौत नहीं हुई है किसी ने उसे बचा लिया लेकिन वो बेटे को ढूंढ रहा है.

बिहार की स्त्री ने कहा- देवरानी की हुई मौत

बिहार की रहने वाली एक स्त्री ने बताया कि वो अपने परिवार के लोगों के साथ नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी. उन लोगों को प्रयागराज जाना था. लेकिन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गयी और उनकी देवरानी की भी मौत इस हादसे में हो गयी. स्त्री अपनी देवरानी की डेड बॉडी लेने अस्पताल गयी थी. उसने कहा कि उसकी देवरानी के साथ ही बेड पर और भी शव हैं.

The post Video: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बिहारियों का दर्द सुनिए, किसी ने मां तो किसी ने बेटी-पत्नी को खोया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top