Hot News

‘अल्लाह न करे इंडिया से हारते हैं और…’ चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के सलमान आगा क्या चाहते हैं?

IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तैयारियां जोरों पर हैं. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें 23 फरवरी को दुबई में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि दोनों देशों के करोड़ों प्रशंसकों की भावनाओं से जुड़ा होगा. हालांकि, पाकिस्तान के उप-कप्तान सलमान अली आगा का मानना है कि हिंदुस्तान को हराना चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो सकता.

पीसीबी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सलमान आगा ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. लाहौर का होने के नाते, अपने गृहनगर में ट्रॉफी उठाना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा होगा. पाकिस्तान के पास इस खिताब को जीतने की पूरी क्षमता है. हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सलमान ने कहा, “यह दुनिया का सबसे बड़ा मैच माना जाता है, और इसका माहौल भी बेहद अलग होता है. लेकिन अंततः यह एक ही मैच है. असली उद्देश्य चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, न कि सिर्फ एक मैच पर फोकस करना.”

चैंपियंस ट्रॉफी ज्यादा अहम, हिंदुस्तान के खिलाफ जीत नहीं

पाकिस्तान में कुछ लोग हिंदुस्तान के खिलाफ जीत को आईसीसी ट्रॉफी जीतने से बड़ी उपलब्धि मानते हैं, लेकिन सलमान आगा इस सोच से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, “अगर हम हिंदुस्तान को हरा भी दें लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी ना जीतें, तो इसका कोई फायदा नहीं. लेकिन अगर, अल्लाह ना करे, हम हिंदुस्तान के खिलाफ हार भी जाते हैं लेकिन टूर्नामेंट जीत लेते हैं, तो मेरे लिए वही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.”

हालांकि, सलमान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टीम हिंदुस्तान के खिलाफ जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. उन्होंने कहा, “हम हर मैच को गंभीरता से ले रहे हैं और हिंदुस्तान के खिलाफ भी पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे. मैं खुद भी इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा.”

चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में 28 साल बाद कोई आईसीसी इवेंट होगा. पिछली बार की चैंपियन टीम एक बार फिर हिंदुस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को दुबई में उतरेगी. वहीं हिंदुस्तानीय खेमा भी रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 के विश्वकप की जीत को दोहराना चाहेगा.

चैंपियंस ट्रॉफी में कौन से गेंदबाज बरपाएंगे कहर, ब्रेट ली ने चुने टॉप फोर, हिंदुस्तान के इस गेंदबाज को रखा नंबर 1

दिग्गजों के कीर्तिमान होंगे ध्वस्त, रोहित शर्मा दुबई में रचेंगे इतिहास, इन रिकॉर्ड्स पर हिटमैन की नजरें

The post ‘अल्लाह न करे इंडिया से हारते हैं और…’ चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के सलमान आगा क्या चाहते हैं? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top