Hot News

Public Holiday : 15 जनवरी को बैंक-दफ्तर सब बंद, जानें वजह

Public Holiday : महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि 15 जनवरी यानी गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं में आने वाले उन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जहां निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले प्रशासनी और अर्ध-प्रशासनी कार्यालयों, निगमों, बोर्डों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और केंद्र प्रशासन के कार्यालयों में यह छुट्टी रहेगी.

चुनाव समीक्षा बैठकों के दौरान निर्देश जारी

चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की व्यवस्था सहित सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जनता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है. एक अलग आदेश में राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में मतदान और मतगणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाए और सभी संबंधित अधिकारी समय पर आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करें. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वाघमारे ने यह निर्देश छह और सात जनवरी को आयोजित चुनाव समीक्षा बैठकों के दौरान जारी किए.

यह भी पढ़ें : School Holiday : अब सीधे 13 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

इन बैठकों में आयोग के सचिव सुरेश काकाणी, पुलिस महानिरीक्षक मनोजकुमार शर्मा सभी 29 महानगर पालिकाओं के आयुक्त, पुलिस आयुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे.

इन इलाकों में होंगे मतदान

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर में मतदान होने हैं.

मतदान और मतगणना की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मतदान और मतगणना की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करें, मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं से कर्मचारियों को सभी अवगत कराया जाए और मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें. आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

The post Public Holiday : 15 जनवरी को बैंक-दफ्तर सब बंद, जानें वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top