Hot News

सीएसबीसी सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल से परीक्षा विशेष ट्रेनों का परिचालन

मधुबनी, मुजफ्फरपुर एवं बेतिया से पटना के लिए 14 जून को चलेंगी चार विशेष ट्रेनें, परीक्षार्थियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों हेतु आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा दिनांक 14 जून 2026 को मंडल के विभिन्न स्टेशनों से पटना (पाटलिपुत्र) के लिए परीक्षा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा 14 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। समस्तीपुर मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत परीक्षा केंद्र मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया तथा सुपौल जिलों में निर्धारित किए गए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है।

परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित परीक्षा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा—

1. मधुबनी – पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष ट्रेन
यह विशेष ट्रेन दिनांक 14 जून 2026 को मधुबनी से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

2. बेतिया – पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष ट्रेन (प्रथम फेरा)

यह विशेष ट्रेन बेतिया से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा बेतिया–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर मार्ग से होकर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

3. बेतिया – पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष ट्रेन (द्वितीय फेरा)

परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए बेतिया से एक अन्य विशेष ट्रेन सायं 18:00 बजे चलाई जाएगी, जो मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

4. मुजफ्फरपुर – पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष ट्रेन

यह विशेष ट्रेन मुजफ्फरपुर से सायं 18:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top