Hot News

गोपालगंज में लड़के को मिली प्यार करने की खौफनाक सजा, लड़की के परिवारवालों ने उतारा मौत के घाट

गोपालगंज में एक युवक को प्यार करने की खौफनाक सजा मिली है. प्यार के दुश्मनों ने मिलाद की शोर के बीच युवक को पकड़कर पहले बेरहमी से पीटा, उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर जान ले ली. घटना, नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव की है. मृतक का नाम अंसार अली उर्फ बुधन है, जो मंजूर अली का 22 वर्षीय पुत्र था. हत्या की वजह पड़ोस की लड़की से मोबाईल फोन पर बात करना है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है.

पड़ोस की लड़की से प्यार करता था मृतक

बताया जाता है कि अंसार अली उर्फ बुधन गांव में ही पड़ोस की लड़की से प्रेम करता था. शनिवार की रात गांव में मिलाद था. अंसार अली का पूरा परिवार मिलाद में गया हुआ था. इस बीच लड़की के भाइयों ने फोन करके अंसारी अली उर्फ बुधन को बुलाया और सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की, फिर गला दबाकर हत्या कर दी. 

इसे भी पढ़ें: 3294 करोड़ की लागत से बनेगा बेतिया-कुशीनगर ग्रीनफील्ड फोरलेन, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल से होगा तैयार

पुलिस ने शव किया बरामद

हत्या कर शव को सरसों की खेत में फेंक दिया, जहां से पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा कर देगी.

इसे भी पढ़ें: मोदी और योगी प्रशासन की वजह से महाकुंभ बना मौत का कुंभ, पशुपति पारस की पार्टी का आरोप

The post गोपालगंज में लड़के को मिली प्यार करने की खौफनाक सजा, लड़की के परिवारवालों ने उतारा मौत के घाट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top