Hot News

IPL 2025 Schedule: आ गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला

IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है. इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. रजत पाटीदार को पहले ही आरसीबी का कप्तान घोषित किया जा चुका है, जबकि केकेआर के कप्तान का नाम अभी तय नहीं हुआ है. आईपीएल की सबसे बड़ी रायवलरी मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. 2025 सीजन का फाइनल 25 मई को ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्सा जाएगा.

मुंबई इंडियंस और सीएसके की टीमें एक बार फिर 20 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. आरसीबी और मुंबई इंडियंस इस सीजन में एक बार एक दूसरे के खिलाफ स्पोर्ट्सेंगे. यह मैच 7 अप्रैल को होगा. 23 मार्च को इस सीजन का पहला डबल हेडर देखने को मिलेगा. दिन के पहले मैच में, पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी.

10 टीमों का आईपीएल 2025 सीजन 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के 12 दिन बाद शुरू होगा. टूर्नामेंट 13 स्थानों पर स्पोर्ट्सा जाएगा. दस घरेलू मैदानों के अलावा, गुवाहाटी (राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदार), धर्मशाला (पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान स्थल) और विजाग (दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा घरेलू मैदान) इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार हैं.

आईपीएल 2025 में 65 दिनों में कुल 74 मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. लीग चरण 18 मई को समाप्त होगा. जबकि प्लेऑफ 20-25 मई तक स्पोर्ट्से जाएंगे. 2025 सीजन का फ़ाइनल 25 मई को ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्सा जाएगा. इसी मैदान पर 23 मई को क्वालिफायर 2 का आयोजन होगा. एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में स्पोर्ट्से जाएंगे.

The post IPL 2025 Schedule: आ गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top