Hot News

मॉरीशस के पहले PM के गांव पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कई परियोजनाओं की दी सौगात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. इसी क्रम में वे रविवार को भोजपुर पहुंचे. जहां उन्होंने 406 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. अपनी यात्रा के दौरान सीएम मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम के गांव हरिगांव भी पहुंचे. जहां शिवसागर रामगुलाम के पिता मोहित रामगुलाम के चचेरे भाई शिव रतन की चौथी पीढ़ी हरिशंकर महतो का परिवार रहता है. सीएम ने यहां प्लस टू प्रशासनी स्कूल का दौरा किया और कई योजनाओं की सौगात दी.

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव पंचायत स्थित सर शिव सागर राम गुलाम राजकीय +2 उच्च विद्यालय में 134.14 लाख रुपये की लागत से कराए गए असैन्य कार्य, 9.85 लाख रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में निर्मित स्पोर्ट्स मैदान, 69 लाख रुपये की लागत से हरिगांव पंचायत स्थित मोहित सरोवर के छठ घाट, 11.98 लाख रुपये की लागत से हरिगांव पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कार्य, 4.98 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम तथा 64.51 लाख रुपये की लागत से हरिगांव पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार एवं असैन्य कार्य का उद्घाटन किया.

सीएम ने किया स्कूल का मुआयना

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने सर शिव सागर राम गुलाम राजकीय +2 उच्च विद्यालय का मुआयना किया और वहां पुस्तकालय, जिम, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रोजेक्ट पर आधारित स्टॉल का अवलोकन किया.

घाट बनाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किए गए तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का भी अवलोकन किया. अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तालाब के अन्य तीन तरफ सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाए, इससे स्थानीय लोगों एवं छठव्रतियों को सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें: रिंग रोड से बदलेगी आरा शहर की सूरत, इन सड़कों का भी होगा विस्तार

सीएम ने सुविधाओं की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने हरिगांव पंचायत स्थित जीविका भवन, ओपन जिम, पंचायत प्रशासन भवन तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया.हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने दवा वितरण केंद्र, रजिस्ट्रेशन काउंटर आदि का जायजा लिया तथा चिकित्सा व्यवस्था तथा मरीजों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election: ज्यादा सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ही होंगे CM, BJP की बैठक में बड़ा फैसला

The post मॉरीशस के पहले PM के गांव पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कई परियोजनाओं की दी सौगात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top