नया विचार समस्तीपुर।
कल्याणपुर समस्तीपुर चकमहेसी थाना क्षेत्र के राजकीय उतक्रमित विद्यालय सोरमार के समीप शनिवार की देर शाम कार ओर ठेला के बीच हुई टक्कर में ठेला चालक की मौत धटना स्थल पर ही हों गया। मृतक ठेला पर रखकर नाश्ते की सामान बेचा करता था। मृतक युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार गांव के 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। विरोध में स्थानीय लोग आक्रोशित होकर श्रीनाथ पारण के अवधेश चौधरी के घर पर जाकर तोड़ फोड़ करते हुए श्री चौधरी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों के सहयोग से गंभीर जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। वही घटनास्थल से पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के शव के साथ आक्रोशित लोगों ने परणा चौक पर लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम कर दिया ।मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।ठोकर मारने वाली वाहन के चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ।स्थानीय लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर कर जाम समाप्त कराया गया।मृतक के पिता सोरमार गांव निवासी रामविलास साह थाने में आवेदन देकर श्रीनाथ पारण गांव के माधव कुमार को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है। जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई किया जाएगा।
