BPSC TRE-4 Vacancy: ‘किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. सभी तैयारी हो चुकी है. अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.’ यह बात शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कही. बीपीएससी टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी किए जाने में देरी को लेकर अभ्यर्थी नाराज हैं. ऐसे में शिक्षा मंत्री ने नया अपडेट दिया है.
राज्यपाल से क्या हुई बात?
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा, राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात हुई. बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जो अच्छा काम कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी देनी थी. महामहिम से मंत्रियों का मिलना-जुलना लगा रहता है.
वैकेंसी को लेकर और क्या दी जानकारी?
मीडिया से बातचीत के दौरान एक और अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी जानकारी शिक्षा मंत्री ने यह भी दी कि जितनी पदों पर वैकेंसी की सूचना दी गई थी, उससे ज्यादा ही वैकेंसी आएगी. किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी हो सकती है. बीपीएससी इसमें जुटा है और विभागीय स्तर पर भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. छात्रों के आंदोलन पर उन्होंने कहा, छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं. वे पढ़ाई में जुटें. उनका उज्जवल भविष्य उनका इंतजार कर रहा है.
तेजस्वी के लोकभवन मार्च पर भी बोले
साथ ही लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और आरजेडी के कार्यकर्ताओं की ओर से 19 अगस्त को लोकभवन मार्च किया जाएगा. इसे लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा, तेजस्वी यादव ऐसे विपक्ष के नेता हैं जिन्हें जो बात विधानसभा के अंदर करनी चाहिए, उसके लिए वह सड़क चुन रहे हैं. लेकिन जब असेंबली चलता है तो वह पर्यटन पर रहते हैं. अखबार में आज कल उनका फोटो नहीं आ रहा होगा, इसलिए कल वे फोटो सेशल करायेंगे.
बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
आज शाम जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
दूसरी तरफ, सूत्रों के हवाले से यह भी समाचार सामने आई थी कि आज शाम तक बीपीएससी टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों ने 3 दिनों में नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है. अभ्यर्थी लगातार जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं.
Also Read: छात्रों पर गोलीबारी करने वाले सिपाही के पास AK-47 आई कैसे? तेजस्वी ने प्रशासन से किए ताबड़तोड़ 15 सवाल
The post ‘किसी भी समय TRE-4 का नोटिफिकेशन हो सकता है जारी’, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- अभ्यर्थी पढ़ाई पर ध्यान दें appeared first on Naya Vichar.

