Hot News

Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: सनम तेरी कसम ने तुम्बाड के कलेक्शन को छोड़ा पीछे, जानें 12वें दिन कितनी हुई कमाई

Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को साल 2016 में दर्शकों ने भले ही पसंद नहीं किया हो, लेकिन अब इसपर जमकर प्यार लुटा रही है. फिल्म की इमोशनल कहानी दर्शकों के दिलों में उतर गई है. दोबारा रिलीज होने पर दर्शकों ने मेकर्स को निराश नहीं होने दिया और नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला. फिल्म शानदार कमाई कर रही है. हर तरफ सोशल मीडिया पर इस मूवी की ही चर्चा हो रही है. 7 फरवरी को हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार और जुनैद खान की लवयापा भी रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों फिल्मों को दर्शक नहीं मिले. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ने 12वें दिन कितनी कमाई की, यहां देखिए.

तुम्बाड के कलेक्शन को सनम तेरी कसम ने छोड़ा पीछे

राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित सनम तेरी कसम के री-रिलीज पर अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया. जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल ने हर्षवर्धन राणे के नाम खास पोस्ट भी लिखा. जॉन ने कहा कि, हर्षवर्धन राणे फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म को सक्सेस होने में नौ साल लग गए. मूवी ने ओरजिनिल फिल्म की कमाई के आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ दिया है. 12वें दिन का आंकड़ा सामने आ गया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी दूसरे मंगलवार को हिंदुस्तान में 65 लाख रुपये कमा सकती है. हालांकि ये कमाई के आंकड़े में फेरबदल संभव है.सनम तेरी कसम ने सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड के री-रिलीज के आंकड़े को पार कर लिया है. तुम्बाड ने री-रिलीज पर 31.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

  • पहला दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन – 4 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 5.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 5.75 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 3.15 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.85 करोड़ रुपये
  • छठा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.75 करोड़ रुपये
  • 7वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.40 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 1.25 करोड़ रुपये
  • 9वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन – 1.50 करोड़ रुपये
  • 10वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 1.60 करोड़ रुपये
  • 11वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 75 लाख
  • 12वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 65 लाख

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

The post Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: सनम तेरी कसम ने तुम्बाड के कलेक्शन को छोड़ा पीछे, जानें 12वें दिन कितनी हुई कमाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top