प्रतिनिधि, भवनाथपुर भवनाथपुर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में यूजीसी कानून के विरोध में शुक्रवार को सवर्ण समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमोद सिंह ने की. बैठक में स्वर्ण समाज के लोगों ने केंद्र प्रशासन द्वारा प्रस्तावित यूजीसी कानून का विरोध जताया. उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए काला कानून बताया. प्रमोद सिंह ने कहा कि जब तक प्रशासन इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखा जायेगा. वक्ताओं ने प्रशासन पर सवर्ण समाज के प्रति विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया. इस दौरान गोपाल कृष्ण चौबे ने कहा कि पहले से ही स्वर्ण समाज के लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है और अब यूजीसी कानून के जरिए महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा से वंचित करने की कोशिश की जा रही है. यूजीसी कानून के विरोध के लिए सवर्ण समाज की नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया. समिति में प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, सुबोध पाठक, आदर्श सिंहऔर ओम प्रशुन को शामिल किया गया है. मौके पर राकेश सिंह, शक्ति सिंह, उपेंद्र सिंह, उपेंद्र चौबे, प्रकाश सिंह, अमन सिंह, रवि सिंह, आयुष सिंह, सत्यम पाण्डेय, अजय सिंह, सुनील पाण्डेय, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे.
The post यूजीसी कानून समाप्त होने तक सवर्ण समाज करता रहेगा विरोध : प्रमोद सिंह appeared first on Naya Vichar.

