Hot News

Dhanbad News: शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से रविवार को धैया स्थित एक रिसॉर्ट में समारोह आयोजित कर सहायक आचार्य एवं अंतर जिला स्थानांतरण से धनबाद आये शिक्षकों को सम्मानित किया गया. जिला अध्यक्ष जय होरो ने कहा कि संगठित होकर ही कर्मचारियों और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा संभव है. जिला सचिव राकेश कुमार ने संगठन की उपलब्धियों और वर्तमान चुनौतियों की जानकारी दी.

आंदोलन किया जायेगा :

जिला कोषाध्यक्ष संजय गिरि ने सदस्यता अभियान से जुड़कर संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की. उन्होंने निरसा प्रखंड को पूरे राज्य में सर्वाधिक सदस्यता के लिए सम्मानित किया. प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि चाइल्ड केयर लीव को पूरे राज्य में सहज रूप से लागू कराने, नगर निगम परिधि में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं और समान कार्य समान वेतन के मुद्दे को लेकर झारोटेफ के बैनर तले आंदोलन किया जायेगा.

यात्रा भत्ता और समान कार्य समान वेतन के लिए हों एकजुट :

विशिष्ट अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार ने संगठन की कार्यशैली और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को यात्रा भत्ता तथा समान कार्य समान वेतन दिलाने के लिए सभी कर्मियों को एकजुट होने का आह्वान किया.

मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित :

कार्यक्रम में जिला कमेटी द्वारा अंतरजिला स्थानांतरण से धनबाद जिले में पदस्थापित सहायक आचार्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को मो इकबाल देवेश, शिवेश झा, त्रिवेदी, प्रमोद सिंह चौधरी, गौतम सहाय, कौशलेंद्र तिवारी, सजल दे, अर्पिता चटर्जी, पूजा प्रियदर्शिनी, नागेश्वर प्रजापति, महेंद्र प्रताप, प्रकाश मिश्रा, राजा अंसारी, प्रदीप, पप्पू विश्वकर्मा, अरविंद राज, सोनू सिंह, पंकज कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. मंच संचालन प्रांतीय उप महासचिव ब्रजेश भट्ट ने किया.

The post Dhanbad News: शिक्षकों को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top