Tamatar Halwa Recipe: टमाटर का हलवा एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई है, जो पारंपरिक हलवों से थोड़ा अलग होती है. टमाटर की हल्की खटास जब घी, दूध और चीनी के साथ पकती है, तो एक बेहद खास और लाजवाब स्वाद तैयार होता है. यह हलवा दिखने में आकर्षक और स्वाद में बहुत नरम होता है. त्योहारों, खास मौकों या जब कुछ नया मीठा बनाने का मन हो, तब टमाटर का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप इस हलवे को घर में बना सकते हैं.
हलवा बनाने के लिए जरूरी सामान
- पके टमाटर – 500 ग्राम
- चीनी – 1 कप (स्वाद अनुसार)
- दूध – ½ कप
- घी – 4–5 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- काजू – 10–12 (कटे हुए)
- बादाम – 8–10 (कटे हुए)
- किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
कैसे बनाते हैं टमाटर का हलवा
- सबसे पहले टमाटरों को धोकर उबाल लें, फिर ठंडा करके छिलका निकाल दें.
- उबले टमाटरों को मिक्सर में पीसकर स्मूद प्यूरी बना लें.
- कड़ाही में घी गरम करें और उसमें काजू, बादाम व किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
- अब उसी घी में टमाटर की प्यूरी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- जब प्यूरी गाढ़ी होने लगे और घी छोड़ने लगे, तब उसमें दूध डालें.
- दूध मिलाने के बाद चीनी डालें और धीमी आंच पर पकाते रहें.
- जब हलवा पूरी तरह गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे, तब इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें.
यह भी पढ़ें: Tawa Pulao Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा तवा पुलाव, खुशबू बना देगी दीवाना
यह भी पढ़ें: Chicken Lollipop Recipe: घर पर बनाएं आसान तरीके से चिकन लॉलीपॉप, शिशु- बड़े सभी करेंगे तारीफ
The post Tamatar Halwa Recipe: सूजी, बेसन, मूंग नहीं अब घर पर तैयार कीजिए टमाटर का हलवा, खाने वाले भी जमकर करेंगे तारीफ appeared first on Naya Vichar.
