Imli Pudina Chutney: पुदीना की चटनी हो या धनिया की हर डिश के साथ इसे परोसा जाए तो खाने का मजा और भी बढ़ जाता है. स्नैक्स के साथ खाना हो या लंच या डिनर में रोटी और चावल के साथ आज हम आपके लिए इमली पुदीना की मेजदार चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और घरवालों को खाने के साथ सर्व करके अपनी तारीफें बटोर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए खाने का मजा दोगुना करने के लिए इमली पुदीना की टेस्टी चटनी बनाने की विधि. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार बनाने के बाद हर कोई आपसे इसे बनाने की रेसिपी पूछेगा.
इमली पुदीना की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- इमली – आधा कप
- ताजा पुदीना – 1 कप
- हरी मिर्च – 1-2
- भुना जीरा – 1 छोटी चम्मच
- काला नमक – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत अनुसार
यह भी पढ़ें: Lahsun Patte Ki Chutney: घर पर बनाएं लहसुन पत्ते की तीखी और स्वादिष्ट चटनी
इमली पुदीना की चटनी बनाने की विधि क्या है?
- चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले आधा कप इमली को 20 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें. इमली नरम होने के बाद उसके गूदा निकाल लें और बीज अलग कर दें.
- इसके बाद आप पुदीना को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और हरी भी धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें.
- अब आप मिक्सर जार में पुदीना, भुना जीरा और हरी मिर्च डालें. इसके बाद इमली का गूदा डालें. फिर आप इसमें नमक और काला नमक स्वादानुसार के साथ जरूरत अनुसार पानी डालकर सभी सामग्री को अच्छे से पीस लें.
- अब तैयार हुए चटनी को कटोरी में निकालकर शाम के स्नैक्स जैसे पकौड़े, समोसा और भी डिश के साथ सर्व करके खाए.
यह भी पढ़ें: Imli Pyaz Ki Chutney: खाने के साथ चाहिए कुछ अलग, ट्राई करें चटपटी इमली प्याज की चटनी
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
The post Imli Pudina Chutney: घर पर तैयार करें तारीफ बटोरने वाली इमली पुदीना की चटनी, हर कोई पूछेगा रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

