Kaju Curry Recipe: काजू करी एक शाही और स्वाद से भरपूर सब्ज़ी है, जो खास मौकों और त्योहारों पर बनाई जाती है. काजू की मलाईदार बनावट और मसालों का संतुलन इस डिश को बेहद खास बनाता है. यह करी देखने में जितनी आकर्षक होती है, स्वाद में उतनी ही लाजवाब होती है. रोटी, नान या चावल के साथ परोसी जाने वाली काजू करी हर किसी को पसंद आती है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर काजू करी कैसे बना सकते हैं.
काजू करी बनाने के लिए जरूरी सामान
- काजू – 200 ग्राम (आधे कटे हुए, आधे पेस्ट के लिए)
- प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
- टमाटर – 2 (प्यूरी बनाई हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
- काजू का पेस्ट – ½ कप
- मलाई / फ्रेश क्रीम – 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
- हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल या घी – 3 बड़े चम्मच
- पानी – आवश्यकता अनुसार
कैसे बनाते हैं काजू करी
- काजू को 15 मिनट गर्म पानी में भिगो दें, फिर आधे काजू का स्मूद पेस्ट बना लें.
- कड़ाही में तेल या घी गरम करें. इसमें कटे प्याज़ डालकर सुनहरे होने तक भूनें.
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें.
- टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च) डालकर अच्छे से पकाएं.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब काजू का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अब कटे हुए काजू डालें और थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को पकने दें.
- आखिर में मलाई और गरम मसाला डालकर 2–3 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें.
यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें:
The post Kaju Curry Recipe: ससुराल वालों को करना है खुश, तो जरूर ट्राई करें ये शाही काजू करी appeared first on Naya Vichar.

