देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने कई यूजर्स को सोच में डाल दिया है. क्योंकि, कल तक जो बेनिफिट फ्री में मिल रहा था, वह आज अचानक गायब हो गया है. जी हां, Airtel ने Perplexity AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया है. यह समाचार उन यूजर्स के लिए खास तौर पर चौंकाने वाली है, जो इस प्रीमियम सर्विस को बिना पैसे दिए इस्तेमाल कर रहे थे. हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह बदलाव अचानक नहीं, बल्कि पहले से तय नियमों के मुताबिक ही किया गया है. जब यह ऑफर शुरू किया गया था, तभी कंपनी ने साफ कर दिया था कि यह लाइफटाइम बेनिफिट नहीं है. इसे लिमिटेड टाइम के लिए प्रमोशनल ऑफर के तौर पर पेश किया गया था, जिसकी एक वैलिडिटी सेट थी.
17,000 रुपये की वैल्यू वाला फ्री ऑफर हुआ खत्म
Perplexity Pro एक प्रीमियम डिजिटल सर्विस है, जिसकी कीमत करीब 17,000 रुपये है. Airtel इसे अपने ग्राहकों को बिना किसी एडिशनल चार्ज के दे रहा था, जिससे यूजर्स को बड़ा फायदा मिल रहा था. लेकिन अब यह सुविधा पूरी तरह खत्म कर दी गई है.
कब शुरू और कब खत्म हुआ यह ऑफर?
Airtel ने यह ऑफर साल 2025 में लॉन्च किया था और शुरुआत से ही बताया गया था, कि इसकी वैलिडिटी 16 जनवरी 2026 तक ही रहेगी. ऐसे में वैलिडिटी पूरी होते ही कंपनी ने इसे अपने प्रीपेड प्लान्स से हटा दिया है. अब नए यूजर्स या जिन लोगों ने समय पर इसे एक्टिवेट नहीं किया, वे इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे.
पुराने यूजर्स को मिलेगी राहत
वहीं, जिन ग्राहकों ने 16 जनवरी 2026 से पहले Perplexity Pro को एक्टिवेट कर लिया था, उनके लिए राहत की समाचार है. उनका सब्सक्रिप्शन एक्टिवेशन की तारीख से पूरे एक साल तक वैलिड रहेगा. वे बिना किसी रुकावट के इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अब देनी होगी बिलिंग डिटेल
अब जो भी यूजर्स Perplexity Pro को एक्टिवेट करते हैं, उन्हें अपनी बिलिंग डिटेल्स देना जरूरी होगा. अगर फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन कैंसिल नहीं किया गया, तो यह अपने आप पेड प्लान में बदल जाएगा और चार्ज लगना शुरू हो जाएगा. इसलिए यूजर्स को समय रहते सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: 199 रुपये में कॉलिंग के साथ डिजाइन टूल भी, Airtel दे रहा पूरे साल के लिए Adobe Express Premium फ्री
The post Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने बंद कर दी 17,000 रुपये वाली फ्री सर्विस appeared first on Naya Vichar.

