Brilliance Awards 2026 Ranchi, रांची: राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध विनायका ईको रिसॉर्ट में रविवार को ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026- सीजन वन का भव्य और सफल आयोजन किया गया. इस गरिमामय समारोह में लोकप्रिय अभिनेत्री व सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि मलाइका अरोड़ा द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किये गये. सम्मान पाकर सभी पुरस्कार विजेताओं के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था.
प्रायोजकों का रहा अहम योगदान
इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में पंचरत्ना स्काईलाइन के मालिक पियूष मोरे का विशेष योगदान रहा. वहीं, एसोसिएट स्पॉन्सर्स के रूप में निलेश छावनिका, उत्तम गोल्डार, पल्लवी कुमार, डॉ. आस्था बौल और सुजीत कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Also Read: Saraikela News: करीम नगर के सिर सजा जीत का ताज: शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, इनाम में मिले 7 लाख रुपये
प्रेरणादायी व्यक्तियों को मंच देना था उद्देश्य
कार्यक्रम की मुख्य आयोजक हर्षप्रीत कौर और कविता डैम ने बताया कि ब्रिलियंस अवॉर्ड का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है, जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए मिसाल बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल प्रतिभाओं को पहचान मिलती है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा भी मिलती है.
यादगार रहा आयोजन
गरिमामय माहौल, भव्य मंच सज्जा और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के बीच यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार रहा. कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं, प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
Also Read: दुकान से लौटे और लगा ली फांसी: धनबाद के व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी की मौत, पत्नी ने शव छूने तक से किया इनकार
The post प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच, रांची में मलाइका अरोड़ा के हाथों सम्मानित हुए 50 से अधिक लोग appeared first on Naya Vichar.

